विजयनगर थाना में समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक का आयोजन

आगामी त्यौहार के मध्य नजर रखते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना विजयनगर में एक बैठक का आयोजन हुआ इस दौरान मौजूद लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्या बताएं इसी कड़ी में प्रताप विहार रामलीला मैदान में जुआरियों और नशेड़ियों पर सख्ती के लिए , एसीपी ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए

विजयनगर थाना में समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक का आयोजन

प्रताप विहार रामलीला मैदान में जुआरियों और नशेड़ियों पर होगी सख्ती, एसीपी ने गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एसीपी कोतवाली/विजयनगर उपासना पांडे मौजूद रहीं। इस दौरान श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने प्रताप विहार स्थित रामलीला मैदान में बढ़ रही जुआरियों एवं नशेड़ियों की गतिविधियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि रामलीला मैदान में शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे क्षेत्र के लोगों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैदान धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है, लेकिन असामाजिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसीपी उपासना पांडे ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रताप विहार रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त कराई जाएगी तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एसीपी के निर्देश के बाद क्षेत्रवासियों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने राहत की उम्मीद जताई और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र की जनता ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से निश्चित रूप से जुआरियों और नशेड़ियों पर अंकुश लगेगा तथा लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

बैठक के दौरान श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जादौन, कानूनी सलाहकार दीप्ति चौहान तथा संरक्षक एवं पार्षद संतोष राणा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।