प्रताप विहार व सिद्धार्थ विहार में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की मांग, डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

प्रताप विहार सेक्टर-11 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से मुलाकात कर प्रताप विहार एवं सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में लाखों की संख्या में वृक्षारोपण कराने की मांग उठाई

प्रताप विहार व सिद्धार्थ विहार में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की मांग, डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

तेजस न्यूज संवाददाता 

प्रताप विहार व सिद्धार्थ विहार में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की मांग, डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से मुलाकात कर प्रताप विहार एवं सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में लाखों की संख्या में वृक्षारोपण कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आने वाले समय में सिद्धार्थ विहार में बड़ी संख्या में हाईराइज सोसायटियों के निर्माण और आबादी बढ़ने से पर्यावरण पर दबाव बढ़ेगा, इसलिए अभी से व्यापक स्तर पर हरित क्षेत्र विकसित किया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान विभिन्न समस्याओं की सुनवाई एवं उनके प्रभावी निराकरण के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में एक फायर स्टेशन स्थापित किए जाने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अग्निशमन केंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के संयोजक ठा.राकेश सिंह चौहान, संरक्षक सलेक चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष एल.बी. सिंह, संरक्षक सुंदर लाल भाटी, वार्ड-55 के पार्षद संतोष सिंह राणा तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष पत्रकार तेजस चौहान उपस्थित रहे। इनके अलावा एफ-ब्लॉक की संयोजक एवं भाजपा मंडल मंत्री हेमा नेगी, सदस्य दीप्ति चौहान सनातनी, संयोजक एवं भाजपा नेता राजीव चौहान तथा सदस्य राकेश कुमार भी मौजूद रहे।