प्रबुद्ध समाजसेवी लाला सलेकचंद जैन का निधन

खेकड़ा कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी एवं धार्मिक आयोजनों से लंबे समय तक जुड़े रहे लाला सलेकचंद जैन का शनिवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रबुद्ध समाजसेवी लाला सलेकचंद जैन का निधन

प्रबुद्ध समाजसेवी लाला सलेकचंद जैन का निधन
- लंबे समय तक धार्मिक रामलीला के रहे डायरेक्टर, कस्बे में शोक की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी एवं धार्मिक आयोजनों से लंबे समय तक जुड़े रहे लाला सलेकचंद जैन का शनिवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
अहिरान मोहल्ला निवासी लाला सलेकचंद जैन लंबे समय तक गांधी प्याऊ पर धार्मिक रामलीला कमेटी के अंतर्गत आयोजित होने वाली रामलीला के संचालन से जुड़े रहे। उन्होंने वर्षों तक रामलीला के डायरेक्टर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई और धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। रामलीला मंचन के दौरान उन्होंने कई किरदार निभाए, जिनमें रानी कैकई की दासी मंथरा का उनका अभिनय विशेष रूप से यादगार माना जाता रहा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले लाला सलेकचंद जैन अपने सरल स्वभाव और समाजसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। शनिवार शाम उनके आकस्मिक निधन के बाद परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल बना रहा। देर शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर तरुण गुप्ता, नेतराम रूहेला, उमेश शर्मा, पुनीत शर्मा, नरेश शर्मा, आदेश धामा, श्रद्धानंद पांचाल, राजेश शर्मा, नितिन जैन, मनोज जैन, दीपक शर्मा सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।