सिद्धचक्र महामंडल विधान में 32 अर्घ्य समर्पित कर की विश्व शांति की कामना

पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव का अनूठा संगम देखने को मिला। सैकड़ों जैन धर्मावलंबियों ने विधि-विधान के साथ श्री पारस प्रभु की आराधना कर 32 अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और सर्वमंगल की कामना की।

सिद्धचक्र महामंडल विधान में 32 अर्घ्य समर्पित कर की विश्व शांति की कामना

सिद्धचक्र महामंडल विधान में 32 अर्घ्य समर्पित कर की विश्व शांति की कामना
- बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
- अभिषेक, अमृतधारा और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव का अनूठा संगम देखने को मिला। सैकड़ों जैन धर्मावलंबियों ने विधि-विधान के साथ श्री पारस प्रभु की आराधना कर 32 अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और सर्वमंगल की कामना की।
धार्मिक विधान का शुभारंभ सुबह सात बजे अभिषेक और अमृतधारा के साथ हुआ। इसके बाद मंत्रित जल और पीली सरसों से मंडप की शुद्धि की गई। कष्ट निवारण और आचार्य निमंत्रण सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गईं। विधानाचार्य पंडित ब्रह्मचारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्री पारस प्रभु के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। इस दौरान त्रिलोक भूषण जी महाराज, चंद्रमति माताजी और मुक्ति भूषण माताजी का सान्निध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। विधान में संजय जैन, राजरानी जैन, साक्षी जैन, उषा जैन, मंजू जैन, आदित्य जैन, मन्नत जैन, सुभाष चंद जैन, संजीव, अशोक, प्रभात, स्वाति, सम्यक और अमित सहित सैकड़ों जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।