विजयनगर में वृहद पौधारोपण पर क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त का किया सम्मान, पार्कों के सौंदर्यकरण को लेकर दिए सुझाव

शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर करीब 50 एकड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। इसी क्रम में प्रताप विहार सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात कर निगम के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विजयनगर में वृहद पौधारोपण पर क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त का किया सम्मान, पार्कों के सौंदर्यकरण को लेकर दिए सुझाव

तेजस न्यूज संवाददाता 

विजयनगर में वृहद पौधारोपण पर क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त का किया सम्मान, पार्कों के सौंदर्यकरण को लेकर दिए सुझाव

प्रताप विहार सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए ने विकास कार्यों और हरित अभियान के लिए जताया आभार

गाजियाबाद। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर करीब 50 एकड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। इसी क्रम में प्रताप विहार सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात कर निगम के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विजयनगर क्षेत्र में सड़कों, नालों एवं नालियों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए भी नगर निगम का धन्यवाद दिया। साथ ही क्षेत्र के पार्कों के सौंदर्यकरण, हरित विकास और जनसहभागिता से उनके बेहतर रखरखाव को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर प्रताप विहार सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एवं पत्रकार तेजस चौहान, संरक्षक सलेक चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष एल.बी. सिंह तथा ई-ब्लॉक संयोजक एवं जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा विजयनगर में चलाया जा रहा वृहद पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सेक्टर-11 के जी-ब्लॉक स्थित पार्क को जनसहयोग से विकसित एवं व्यवस्थित करने का प्रस्ताव भी नगर आयुक्त के समक्ष रखा। साथ ही अन्य पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यकरण में भी स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उद्यान विभाग को पार्कों में पौधारोपण एवं सौंदर्यकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए जनसहभागिता आवश्यक है तथा नगर निगम द्वारा संचालित उद्यान एवं पौधारोपण अभियानों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम के हरित अभियान से प्रेरित होकर अब स्थानीय लोग भी पार्कों में पौधारोपण, स्वच्छता और रखरखाव में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र को अधिक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।