गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ दो बदमाश गिरफ्तार 21 किलो गांजा बरामद
विजयनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके कब्जे से 21 किलो गांजे की खेत भी बरामद की है
तेजस न्यूज संवाददाता
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ दो बदमाश गिरफ्तार,21 किलो गांजा बरामद
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे ने विस्तार से जानकारी दी

सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडेय ने इस बारे में विस्तार से बताया कि 8 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से इंदिरापुरम की ओर से हिंडन बैराज की तरफ मादक पदार्थों की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर स्वाट टीम सर्विलांस टीम और थाना विजयनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कूटी को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी रुकने के बजाय पुश्ता रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। कच्चे रास्ते पर भागते समय स्कूटी फिसलने से तीनों आरोपी गिर गए। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनस के पैर में दो गोली और दिलशाद के पैर में एक गोली लगी। वहीं तीसरे आरोपी असलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से 21 किलो गांजा बिना नंबर की स्कूटी और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अनस पर विभिन्न धाराओं में करीब डेढ़ दर्दों से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।