सम्मानित हुई खेकड़ा की बेटी नेशनल शूटर पर्ल जैन
खेकड़ा कस्बे की होनहार बेटी और नेशनल शूटर पर्ल जैन को खेल क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। पर्ल की उपलब्धि से कस्बावासियों में खुशी का माहौल है।
सम्मानित हुई खेकड़ा की बेटी नेशनल शूटर पर्ल जैन
- सलवान पब्लिक स्कूल में मिला सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की होनहार बेटी और नेशनल शूटर पर्ल जैन को खेल क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। पर्ल की उपलब्धि से कस्बावासियों में खुशी का माहौल है।
कस्बे के युवा व्यापारी अंकित जैन की बेटी पर्ल जैन ट्रॉनिका सिटी स्थित सलवान पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुकी हैं। उनकी निरंतर सफलताओं को देखते हुए सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीएसई नई दिल्ली की असिस्टेंट सेक्रेटरी डॉ. पूजा अक्षय ने पर्ल जैन को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मदान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।