विवाहिता और उसके मां-बाप पर लाठी-डंडों से हमला, तीनों घायल
सांकरौद गांव में घरेलू विवाद को लेकर विवाहिता पर उसके पति और ननद ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बेटी को बचाने पहुंचे उसके मां-बाप को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में विवाहिता समेत तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विवाहिता और उसके मां-बाप पर लाठी-डंडों से हमला, तीनों घायल
- घरेलू विवाद में पति-ननद पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सांकरौद गांव में घरेलू विवाद को लेकर विवाहिता पर उसके पति और ननद ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बेटी को बचाने पहुंचे उसके मां-बाप को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में विवाहिता समेत तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सांकरौद निवासी दिलशाना का पति से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार देर शाम इसी विवाद को लेकर पति और ननद ने दिलशाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। बेटी के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर काठा गांव निवासी उसके मां-बाप सांकरौद पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में विवाहिता और उसके मां-बाप घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।