राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नौनिहाल, गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष

आदर्श पब्लिक स्कूल खेकड़ा में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आगमन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।

राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नौनिहाल, गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष

राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नौनिहाल, गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आदर्श पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आगमन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान विद्यार्थी राधा-कृष्ण, बलराम, गोपी, यशोदा, नंदबाबा, वासुदेव, देवकी और कालियानाग आदि की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप, माखनचोरी, कालियानाग मर्दन और गोकुल की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्ति का रंग भर दिया। विद्यालय परिसर में सजाई गई श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मटकी कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रेम, मित्रता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।