शादी से पहले युवती हुई गायब, डेढ़ लाख रुपये लेकर निकली घर से

सुन्हैड़ा गांव में शादी से पहले एक युवती के घर से गायब होने से हड़कंप मच गया। युवती घर में रखे डेढ़ लाख रुपये भी साथ ले गई, जिससे परिवार की शादी की तैयारियां अधर में लटक गईं। परिजनों ने बिजवाड़ा गांव के तीन युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

शादी से पहले युवती हुई गायब, डेढ़ लाख रुपये लेकर निकली घर से

शादी से पहले युवती हुई गायब, डेढ़ लाख रुपये लेकर निकली घर से
- तीन युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सुन्हैड़ा गांव में शादी से पहले एक युवती के घर से गायब होने से हड़कंप मच गया। युवती घर में रखे डेढ़ लाख रुपये भी साथ ले गई, जिससे परिवार की शादी की तैयारियां अधर में लटक गईं। परिजनों ने बिजवाड़ा गांव के तीन युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
सुन्हैड़ा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की इसी माह के अंत में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और परिजन दहेज का सामान जुटाने में लगे थे। बताया गया कि बीते रोज शाम के समय युवती अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव के तीन युवक उसे बहका-फुसलाकर भगा ले गए हैं। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवती और आरोपियों को बरामद कर लिया जाएगा।