एनसीएफ ने की विधायक से मुलाकात
होम्स-121 सोसायटी में लंबित रजिस्ट्री, पर्थला चौक पर यू-टर्न, ई-बस सेवा के स्टॉफ समेत विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 26 स्थित विधायक कार्यालय पर नोएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात एनसीएफ के सचिव गरिमा त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान होम्स-121 सोसायटी में सालों से लंबित रजिस्ट्री, पर्थला चौक पर यू-टर्न और इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा के स्टॉफ के अलावा सर्फाबाद के पेयजल सकंट को लेकर विभिन्न समस्याओं से विधायक पंकज सिंह को अवगत कराया। वहीं, इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की भी मांग की।

एनसीएफ के सचिव गरिमा त्रिपाठी ने बताया कि होम्स-121 सोसायटी में लगभग 120 पात्र खरीदारों की सालों से लंबित सब-लीज डीड (रजिस्ट्री) के समाधान का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया। सेक्टर 121 और होम्स-121 के निवासियों को पिछले कई दिनों से लगातार गंभीर यातायात समस्या बनी हुई है। पर्थला चौक का गोलचक्कर बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते पीक आवर्स के समय काफी लंबा जाम लग जाता है। पर्थला में इलेक्ट्रिक बस का एक स्टॉप बनाया जाना चाहिए। जिससे इस क्षेत्र से नियमित तौर पर इलेक्ट्रिक बस सेवा लोगों को उपलब्ध हो सके। वहीं, विधायक पंकज सिंह ने एनसीएफ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो सकेगा। इस मौके पर एनसीएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, सचिव गरिमा त्रिपाठी, शेखर धर, पंकज उप्रेती, अशोक कालरा और सत्या मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

छिजारसी और चोटपुर मामले में सीएम करें हस्तक्षेपःशालिनी सिंह
नोएडा के सेक्टर 63 स्थित छिजारसी और चोटपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में गंभीर बिजली संकट पैदा हो रहा है। इस गंभीर बिजली संकट के चलते नोएडा के स्थानीय निवासी काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। लगातार बिजली कटौती के चलते बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे व्यवसायों की आवश्यक गतिविधियों के चलते स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं, चोटपुर और छिजारसी में बिजली समस्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अब हस्तक्षेप करना बेहद आवश्यक हैं। यह जानकारी नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहीं। नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के तहत आम लोगों की दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। नोएडा सिटीजन फोरम मांग करती है कि इस संबंध में जल्द से जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करे। जिससे आम लोगों को काफी राहत प्राप्त हो सके।