सशक्त महिला उद्यमी संगठन ने किया निशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन
जागरूकता शिविर का आयोजन महिलाओं में तेजी से बढ़ रही कैंसर के प्रति जागरूकता लाना था
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 स्थित उद्योग केंद्र-2 पर सशक्त महिला उद्यमी संगठन ने निशुल्क स्तन कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सशक्त महिला उद्यमी संगठन की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस जागरूकता शिविर का आयोजन महिलाओं में तेजी से बढ़ रही कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर पहचान के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि आज स्तन कैंसर महिलाओं के बीच सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक हैं। स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है। स्वस्थ भारत में ही विकसित भारत की बुनियाद हैं। यदि हमारी नारी स्वस्थ होगी तो ही हमारा समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। समाज हित, राष्ट्र हित, महिला हित और विशेष रूप से वंचित वर्गों के हित के लिए कार्य करते आए हैं।