सेक्टर 51 में बैंक्विंट हॉलों के चलते लग रहा यातायात जामःसंजीव कुमार
आरडब्ल्यूए ने पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांग
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 51 और उसके आसपास संचालित बैंक्विट हॉल के चलते रोजाना यातायात जाम, अवैध पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण और अतिक्रमण की समस्या का सामना स्थानीय निवासियों को करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आरडब्ल्यूए ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से इन बैंक्विट हॉलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की है। इस संबंध में आरडब्ल्यूए की तरफ से एक पत्र भी जारी किया गया है।

आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर 51 में आयोजित होने वाले शादी-विवाह और अन्य समारोहों के दौरान मुख्य सड़कों के साथ-साथ सेक्टर की आंतरिक सड़कों पर भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। बैंक्विट हॉल में पर्याप्त पार्किंग की सुविधा नहीं होने के चलते समारोह में आने वाले लोग अपने वाहन सड़कों, फुटपाथों और रिहायशी मकानों के गेट के सामने खड़े करते हैं। इससे स्थानीय निवासियों को काफी ज्यादा दिक्कतें होती है। देर रात तक बजने वाले डीजे, लाउडस्पीकर, बैंड-बाजे और तेज संगीत के चलते भी लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतें होती है। बैंक्विट हॉल के बाहर बने फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण, समारोहों के बाद गंदगी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। नोएडा प्राधिकरण को निर्माण की स्वीकृति, स्वीकृत नक्शे और आवश्यक अनुमतियों की जांच भी की जानी चाहिए।