जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में NSS शिविर: स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज खेकड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर में श्रमदान किया और समाज को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में NSS शिविर: स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
स्थानीय जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर में श्रमदान किया और समाज को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
शिविर का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत दायरा या घर तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अपने शिक्षण संस्थान, कार्यस्थल और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बल देकर कहा कि एक स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का मूल आधार है और समाज को सुंदर बनाने के लिए हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। प्राचार्या के संबोधन के उपरांत स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के भीतर सामाजिक सेवा, स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता और नागरिक जिम्मेदारियों की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, डॉ. विनोद तथा प्रीति सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।