गांधी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर, विद्यार्थियों ने सीखा तंबू निर्माण

खेकड़ा कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के साथ तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्काउटिंग के गुर सीखे।

गांधी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर, विद्यार्थियों ने सीखा तंबू निर्माण

गांधी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर, विद्यार्थियों ने सीखा तंबू निर्माण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के साथ तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्काउटिंग के गुर सीखे।
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सचिव उमेश कुमार के निर्देशन में किया गया। शिविर में प्रवेश, प्रथम एवं द्वितीय सोपान से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्काउट-गाइड प्रशिक्षक गगन और शाकीर ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, टीम भावना और आपदा के समय उपयोगी कौशलों की जानकारी दी। साथ ही तंबू बनाना और अन्य व्यवहारिक गतिविधियां भी कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षिका दीपिका, डॉ. भरत जी गुप्त, राजकुमार, सतीश, अनुज, यामीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।