खेकड़ा में युवाओं ने हुनर और नवाचार का किया प्रदर्शन

खेकड़ा कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजकीय व निजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षणार्थियों ने तकनीकी हुनर और नवाचार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र संवाद, नवाचार प्रदर्शनी और रोजगार मेले का आयोजन भी हुआ।

खेकड़ा में युवाओं ने हुनर और नवाचार का किया प्रदर्शन

खेकड़ा में युवाओं ने हुनर और नवाचार का किया प्रदर्शन
- सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में 14 वर्किंग मॉडल और तीन नवाचारी विचार प्रस्तुत
- आईटीआई खेकड़ा के एमपीसीए ट्रेड के मॉडल ने हासिल किया प्रथम स्थान
- सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं ने दिखाया हुनर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजकीय व निजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षणार्थियों ने तकनीकी हुनर और नवाचार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र संवाद, नवाचार प्रदर्शनी और रोजगार मेले का आयोजन भी हुआ।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेज खान ने बताया कि युवाओं में तकनीकी कौशल, नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 14 वर्किंग मॉडल और तीन उद्यमिता आधारित नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से तकनीकी दक्षता और नए प्रयोगों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा के एमपीसीए ट्रेड के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय पॉलिटेक्निक बड़ौत के विद्यार्थियों का मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं राजकीय आईटीआई खेकड़ा के मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिक वाहन ट्रेड तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना, बागपत के विद्यार्थियों के मॉडलों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, राजकीय पॉलिटेक्निक किरठल, राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना और दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक बड़ौत के प्रधानाचार्यों के अलावा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और कौशल विकास मिशन के कार्मिक मौजूद रहे।