उत्तम आर्जव धर्म की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
दशलक्षण महापर्व के तहत कस्बे के जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। भगवान शांतिनाथ को समर्पित भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
उत्तम आर्जव धर्म की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- दशलक्षण महापर्व पर जैन मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन, भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दशलक्षण महापर्व के तहत कस्बे के जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। भगवान शांतिनाथ को समर्पित भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
श्रद्धालुओं ने श्रीजी की नित्य नियम पूजा के बाद पंडित राजेश राज के सानिध्य में इंद्रध्वज महामंडल विधान में भाग लिया। श्रीजी की विशेष पूजा-अर्चना कर अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान के पुण्यार्जक वीरदमन जैन और आदेश जैन रहे। शास्त्र प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद श्रीजी की आरती की गई। समाज के प्रधान नितिन जैन, महामंत्री मनोज जैन, सुमेर जैन, राजेश जैन, महेश जैन, आर्जव जैन, अंकुश जैन, अंकित जैन, राजकुमार जैन और नीतू जैन मौजूद रहे। जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारी आसू जैन के सानिध्य में भक्तामर विधान शुरू हुआ। भगवान महावीर का प्रासुक जल से अभिषेक और शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य प्रवीण जैन और अजय जैन को मिला। नितिन जैन, दिव्यांश जैन, वीरेंद्र जैन, रीना जैन, साक्षी जैन, सुधा जैन और त्रिशला जैन मौजूद रहे। वहीं, बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आचार्य त्रिलोक भूषण महाराज और आर्यिका दृष्टिभूषण माता के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से 41 अर्घ्य अर्पित कर धर्मलाभ उठाया।