राज्यसभा सांसद राजेन्द्र जैन त्रिलोकतीर्थ की भव्यता देख हुए अभिभूत
महाराष्ट्र से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेन्द्र जैन ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ त्रिलोक तीर्थ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सपरिवार भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति के लिए मंगलकामना की।
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र जैन त्रिलोकतीर्थ की भव्यता देख हुए अभिभूत
- बड़ागांव पहुंचकर परिवार संग किए भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन, कहा दृ विश्व की अनूठी धरोहर है त्रिलोकतीर्थ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महाराष्ट्र से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेन्द्र जैन ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ त्रिलोक तीर्थ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सपरिवार भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति के लिए मंगलकामना की।
विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल त्रिलोकतीर्थ मंदिर की अद्भुत वास्तुकला, विशाल संरचना और अलौकिक कलाकृति को देखकर सांसद राजेन्द्र जैन भावविभोर नजर आए। उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए कहा कि त्रिलोकतीर्थ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और स्थापत्य कला की एक अनमोल धरोहर है, जिसकी भव्यता विश्वभर के लोगों को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के तीर्थ स्थल समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और संस्कृति को भी जीवित रखने का कार्य कर रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से सांसद और उनके परिवार का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी त्रिलोक चंद जैन सहित प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।