उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने की डीएम से मुलाकात

जिलाधिकारी कर रही शहर में शानदार कामःविकास जैन

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने की डीएम से मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी की वास्तविक पहचान उसके निर्णयों, कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से होती है। जिलाधिकारी मेधा रूपम की कार्यशैली और दृढ़ निर्णय क्षमता समाज के लिए प्रेरणादायक है। सशक्त और निर्भीक नेतृत्व के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और जिले के विकास को नई दिशा दी जा सकीत है। जिलाधिकारी मेधा रूपम जैसी सशक्त और निडर महिला अधिकारी जिस क्षेत्र में कार्य करती है। वहां जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं बनती हैं। वह भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा और जिले के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, सचिन गोयल, शिवा चौहान और एसडीएम अभयेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।