समाजसेवी लोगों ने युद्ध रूकने पर खुशी जताई
खेकड़ा कस्बे के समाजसेवी लोगों ने भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध रूकने पर संतोष जताया है। वक्ताओं ने कहा कि आज का समय युद्ध का नही है, सभी पक्षों को बैठकर वार्ता करने का है।

समाजसेवी लोगों ने युद्ध रूकने पर खुशी जताई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के समाजसेवी लोगों ने भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध रूकने पर संतोष जताया है। वक्ताओं ने कहा कि आज का समय युद्ध का नही है, सभी पक्षों को बैठकर वार्ता करने का है।
शनिवार शाम भारत पाकिस्तान के बीच सीज फायर की घोषणा होने से कस्बे के समाजसेवी लोगों ने खुशी जताई। आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युद्ध से समाधान नही निकलते। कडवाहटे बढती है, जो आने वाली पीढियों के लिए घातक होती है। दोनो देशों की सरकारों ने संयम से काम लेकर अच्छा किया। बैठक में धर्म सिंह एसडीओ, हरेन्द्र सिंह, डा. जगपाल सिंह, डा. रविन्द्र त्यागी, अनुज कौशिक, ब्रहमपाल सिंह सभासद, डा. अफजाल अहमद, डा. सरफाराज, राजेश यादव, राजेन्द्र सभासद आदि शामिल रहे।