प्रदेश में सपा ही है एकमात्र विकल्पःपंडित रवि शर्मा

2027 के उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकारःपंडित रवि शर्मा

प्रदेश में सपा ही है एकमात्र विकल्पःपंडित रवि शर्मा

तेजस न्यूज संवाददाता

अब देश और प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा से उठ गया है। 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना लगभग तय है। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने लगातार कहा था कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। लेकिन, देशवासियों को मोदी शासन में महंगाई और बेरोजगारी का लगातार सामना करना पड़ रहा है। देश और प्रदेश की जनता में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। 2027 के विधान सभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनने पर एक शक पैदा हो रहा है। यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पंडित रवि शर्मा ने कहीं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पंडित रवि शर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का काला चिट्ठा अब लगातार खुलता जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस काले चिट्ठे के चलते पूरा देश हिल चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा भाजपा सरकार में जो अधिकारी कुर्सी पर बैठ जाता है वह अपनी तानाशाही शुरू कर देता है। जनता की जनप्रतिनिधियों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। देश में आम जनता के जेब पर लगातार बोझ डाला जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो रहा है। देश और प्रदेश में लगातार धरना प्रदर्शन हो रहा है। इस धरना प्रदर्शन से अब साफ हो चुका है कि मौजूदा सरकार से देश और प्रदेश की जनता खुश नहीं है। सपा की सरकार आगामी विधान सभा चुनावों में बनने जा रही है।