बागपत के सामाजिक नेता कपिल त्यागी को मिला राष्ट्रीय रत्न सम्मान
बागपत के सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता कपिल कुमार त्यागी को समाज सेवा और उत्कृष्ट नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर बागपत जनपद में हर्ष का माहौल है।
बागपत के सामाजिक नेता कपिल त्यागी को मिला राष्ट्रीय रत्न सम्मान
- नई दिल्ली में सांसद कंगना रनौत ने किया सम्मानित, सामाजिक कार्यों और नेतृत्व के लिए मिला पुरस्कार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत के सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता कपिल कुमार त्यागी को समाज सेवा और उत्कृष्ट नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर बागपत जनपद में हर्ष का माहौल है।
कपिल त्यागी उर्फ केटी भैया लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ ही उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यों में योगदान दिया है। संगम से जल लाकर बागपत में वितरित करने सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से वह लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। भारत मंडपम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कपिल त्यागी को सम्मान प्रदान किया। उन्हें ‘चेंज मेकर ऑफ द ईयर—सोशल लीडरशिप’ श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय रत्न सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर कपिल त्यागी ने कहा कि यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों और युवाओं के लिए काम करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। बागपत के युवा समाजसेवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर जिले के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।