नन्हे विद्यार्थियों का हुआ विद्यारम्भ संस्कार
सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों का विद्यारम्भ संस्कार हुआ। विद्यार्थियों की माताओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अपने बच्चों के जीवन में शिक्षा की प्रथम सीढ़ी का शुभारंभ कराया।
नन्हे विद्यार्थियों का हुआ विद्यारम्भ संस्कार
- विद्या की देवी मां सरस्वती का हुआ पूजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों का विद्यारम्भ संस्कार हुआ। विद्यार्थियों की माताओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अपने बच्चों के जीवन में शिक्षा की प्रथम सीढ़ी का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन पाल जैन ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रवीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यही संस्कार भारत की पहचान हैं और इन्हें बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। संचालन ममता शर्मा ने किया। सह प्रबंधक मनीष जैन समेत शिक्षकगण शामिल रहे।