गुरूकुल विद्यापीठ का शानदार परिणाम, दिशा ने 95% अंक लेकर किया टॉप

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में गुरूकुल विद्यापीठ खेकड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। सभी 126 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

गुरूकुल विद्यापीठ का शानदार परिणाम, दिशा ने 95% अंक लेकर किया टॉप

गुरूकुल विद्यापीठ का शानदार परिणाम, दिशा ने 95% अंक लेकर किया टॉप
- माही तेवतिया और मणिक त्यागी भी टॉप-3 में शामिल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में गुरूकुल विद्यापीठ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। सभी 126 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा दिशा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं माही तेवतिया ने 88.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान और मणिक त्यागी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश गुप्ता, उपप्रधानाचार्या राखी झा तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।