अग्निवीर बनकर गांव लौटा हिमांशु, ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
सुभानपुर गांव में रविवार को खुशी और गर्व का माहौल बन गया। गांव का होनहार युवा हिमांशु त्यागी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार गांव पहुंचा। उसके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और शुभचिंतक एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उसका जोरदार स्वागत किया।
अग्निवीर बनकर गांव लौटा हिमांशु, ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
- ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार सुभानपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लादकर कंधों पर उठाया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सुभानपुर गांव में रविवार को खुशी और गर्व का माहौल बन गया। गांव का होनहार युवा हिमांशु त्यागी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार गांव पहुंचा। उसके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और शुभचिंतक एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उसका जोरदार स्वागत किया।
सुभानपुर निवासी जितेंद्र त्यागी के पुत्र हिमांशु त्यागी ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की थी। चयन के बाद वह सेना की ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को जब हिमांशु अपने गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे हाथों-हाथ लिया। ग्रामीणों ने हिमांशु को कंधों पर उठाकर जश्न मनाया और फूल-मालाओं से स्वागत किया। गांव में ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि हिमांशु ने सेना में भर्ती होकर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने अग्निवीर हिमांशु के उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा में सफलता की कामना की।