सरकारी स्कूल की बेटियों को मिली डिजिटल उड़ान, कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गाजियाबाद में छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मैगमीट इलेक्ट्रिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रेमांश फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से प्रोजेक्ट उड़ान के तहत विद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया।
तेजस न्यूज संवाददाता
सरकारी स्कूल की बेटियों को मिली डिजिटल उड़ान, कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

( बुद्ध प्रिय : जिला विद्यालय निरीक्षक )
गाजियाबाद, 10 सितंबर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गाजियाबाद में छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मैगमीट इलेक्ट्रिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रेमांश फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से प्रोजेक्ट उड़ान के तहत विद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। प्रत्येक छात्रा को कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक का ज्ञान हासिल करना चाहिए, ताकि वह भविष्य में शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सके।

(शहर विधायक संजीव शर्मा )
मैगमीट इलेक्ट्रिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर चेंग जून ने बताया कि कंपनी प्रेमांश फाउंडेशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के सरकारी विद्यालयों में प्रोजेक्ट उड़ान के माध्यम से कंप्यूटर लैब स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है।

(चैंग जून : जनरल मैनेजर मैगमीट इलेक्ट्रिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड )
प्रेमांश फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. शिखा शुक्ला ने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान डिजिटल शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने और बच्चों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में आवश्यक कदम है। उन्होंने बताया कि परियोजना से 10 हजार से अधिक बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

(डॉ विभा चौहान : प्रधानाचार्या )
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान ने मैगमीट इलेक्ट्रिकल्स एवं प्रेमांश फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब से छात्राओं को पढ़ाई के साथ डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

(प्रेमांश फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. शिखा शुक्ला)
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से कुमार सौरभ एवं बुध प्रिय सिंह सहित मैगमीट के सीनियर मैनेजर एचआर एवं एडमिन चेतन शर्मा, सीनियर मैनेजर फाइनेंस दीपक रोहिल्ला तथा प्रेमांश फाउंडेशन की टीम मौजूद रही। मैगमीट एवं प्रेमांश फाउंडेशन की ओर से अमित महाजन, अनमोल नेगी, अमर सिंह, प्राची बंसल एवं रीतू साह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
