सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा वंदेमातरम

सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नमामि भारत एक स्वर, एक संकल्प, एक भारत’कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।

सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा वंदेमातरम

सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा वंदेमातरम
- राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नमामि भारतम् कार्यक्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नमामि भारत एक स्वर, एक संकल्प, एक भारत’कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने शुभारम्भ भारत माता और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। बताया कि कार्यक्रम अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान दिल्ली द्वारा देश भर के 25000 विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्र प्रमुख विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश रामकुमार त्यागी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह गीत देशवासियों के लिए प्रेरणा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बना। उन्होंने राष्ट्रगीत के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान को याद किया। समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि अरविंद अरोरा अध्यक्ष खत्री समाज, प्रणय सिंह जेलर बागपत जिला कारागार, अरविंद त्यागी, परविंदर सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रवीश कुमार, प्रीति, ममता शर्मा, पुष्पा देवी, मंथन, अविनाश, हेमंत, खुशी, प्रतिमा, नीरू, मोनिका, नेहा, सुदेश, नवनीत, सागर सहित कई शिक्षकों का योगदान रहा।