श्याम वंदना महोत्सव में बही धर्म की बयार
खेकड़ा कस्बे के गांधी प्याउ पर रात्रि में श्याम वंदना महोत्सव में रात भर भजनों की धुनों पर धर्म की बयार बही। श्याम के दिवाने रात भर भक्ति रस में डूब कर झूमते रहे।

- गांधी प्याउ पर रात भर झूमे श्याम के दिवाने
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गांधी प्याउ पर रात्रि में श्याम वंदना महोत्सव में रात भर भजनों की धुनों पर धर्म की बयार बही। श्याम के दिवाने रात भर भक्ति रस में डूब कर झूमते रहे।
सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर में आयोजित पाँच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर बीती रात गांधी प्याऊ पर भव्य श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान से आए प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रातभर कस्बे की श्याम भक्ति के संगीतमय भजनों से गूंजती रही। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न झांकियों ने दर्शकों को आकर्षित किया, वहीं महिलाओं ने श्याम की भक्ति में लीन होकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन जितेन्द्र सिंघल, विनोद गुप्ता, तरुण गुप्ता, विपुल गुप्ता, गौतम कौत्स, पुनीत शर्मा सहित कई स्थानीय सेवाभावी जनों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।