विधायक पंकज सिंह ने व्यास पीठ को किया नमन

भारत विकास परिषद द्वारा किया जा रहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

विधायक पंकज सिंह ने व्यास पीठ को किया नमन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 33 स्थित नोएडा शिल्प हाट के पास हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा आचार्य मृदुल कांत शास्त्री द्वारा सुनाई जा रही है। कथा के प्रथम दिन कुंती और भीष्म स्तुति के प्रसंगों से उन्होंने भक्ति और जीवन मूल्यों की बात की। पितृ कक्ष में कथा श्रवण और पितरों के स्मरण का भी विशेष महत्व बताया गया।

विधायक पंकज सिंह ने व्यास पीठ का नमन किया और आचार्य का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मुख्य यजमान डॉ. वीके गुप्ता और रीना गुप्ता भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे। पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, श्री जी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल और इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश सौरभ श्याम शमशेर भी मंच पर मौजूद रहे। इस मौके पर भारत विकास परिषद के शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सदस्य सीए राजीव गुप्ता, सीए मुकेश सिंघल, अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पंकज जिंदल, नरेश शर्मा, सीए मनोज गोयल, विनय गुप्ता, राजेश शर्मा, भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक डॉ. टीएन गोविल, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एनके अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल और मुकुल वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद रहे।