बड़ागांव आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दर्शनमति माताजी का पिच्छी परिवर्तन
बड़ागांव स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर के साधुवृति आश्रम में शनिवार को परम पूज्य आर्यिका श्री दर्शनमति माताजी का पिच्छी परिवर्तन समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र णमोकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।
बड़ागांव आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दर्शनमति माताजी का पिच्छी परिवर्तन
- भक्ति व उल्लास से गूंजा साधुवृति आश्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर के साधुवृति आश्रम में शनिवार को परम पूज्य आर्यिका श्री दर्शनमति माताजी का पिच्छी परिवर्तन समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र णमोकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।
समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुमित जैन व अंकिता जैन ने परिवार सहित माताजी को पिच्छी एवं वस्त्र अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। चंद्र आँचल महिला आश्रम के बच्चों ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।पिच्छी परिवर्तन के पावन अवसर पर आर्यिका श्री दर्शनमति माताजी एवं आर्यिका श्री अर्शमति माताजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में संजीव जैन, दीपक जैन, विनोद जैन, राजकुमार जैन, महेश जैन, पुष्प जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।