दिल्ली के उप राज्यपाल ने सम्मानित किए प्रगतिशील किसान
दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुरूवार को कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया। चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए गन्ना किसानों का देश में चीनी उत्पादन में योगदान पर आभार जताया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन की घोषणा की।

दिल्ली के उप राज्यपाल ने सम्मानित किए प्रगतिशील किसान
- चौधरी चरण सिंह की धरती को किया नमन
- प्रगतिशील किसान किए सम्मानित
- विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया समापन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुरूवार को कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया। चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए गन्ना किसानों का देश में चीनी उत्पादन में योगदान पर आभार जताया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन की घोषणा की।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना करीब साढे 11 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे। वहां उनको गार्ड ऑफ आनर देकर राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद उन्होने केन्द्र में किसानों के हित में बने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। गन्ना उत्कृष्टता केंद्र भवन में किसानों को दी जा रही सुविधा की जानकारी ली। कृषि वैज्ञानिकों से नई कृषि तकनीकों को जाना। केन्द्र परिसर में पौधारोपण कर किसानों को चन्दन, बांस, मुरंगा, सहजन आदि पौधो को लगाने का आहवान किया। इसके बाद उप राज्यपाल का काफिला मवीकलां के हैरी कैसल गार्डन पहुंचा। वहां जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी में विभिन्न विभागों के स्टाल का उप राज्यपाल ने अवलोकन किया। विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों को देखा। सभागार में सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने उप राज्यपाल को तलवार भेंट की। उप राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया। देश में चीनी उत्पादन में बडी भूमिका रखने वाले बागपत के गन्ना किसानों की प्रशसंा की। कहा कि गन्ने के साथ अमरूद, मधुमक्खी पालन, सहजन आदि की सहफसली खेती करें। फर्टीलाइजर को कम आर्गेनिक खाद का उपयोग करें। आज ड्रोन से सफलतापूर्ण खेती हो रही है। तीन महीने की ड्रोन ट्रेनिंग देकर महिला किसानों को ड्रोन दीदी बनाया गया है। कुम्भकार योजना के तहत माटीकला को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। बताया कि उन्होने मिटटी के कुल्हड में चाय दी गई, तो बडा सुखद महसूस किया। कहा कि खेकड़ा खादी और पॉवरलूम में अग्रणी बना हुआ हैं। विदेशों तक इसकी धाक है। इसके साथ यहां के कृषि यंत्र उद्योग को बढावा देने का कार्य किया जाएगा। सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि बागपत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनको भारत रत्न देकर बागपत के निवासियों का सम्मान दिया है। उन्होने उपराज्यपाल की खेती किसानी के प्रति लगाव की प्रशंसा की। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। किसान को नवीन क्षमता के ट्रेक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया समापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाकर गांव गांव किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। उप राज्यपाल ने अभियान को सफल बताते हुए इसके समापन की घोषणा भी की।
ये रहे मौजूद-
जिलाधिकारी अस्मिता लाल, खादी ग्रामोद्योग से जयप्रकाश तोमर, सीडीओ नीरज श्रीवास्तव, एसपी सूरज कुमार राय, केवीके प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत, जिला कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव, एसडीएम ज्योति शर्मा, सीएचसी अधीक्षक ताहिर, कृष्णपाल सिंह, निदेशक यूपी सहकारी चीनी मिल, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, एनजीओ से देवेन्द्र धामा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, रेशम, सिंचाई विभाग, लीड बैंक मैनेजर, वित्तीय संस्थान के अधिकारी