सर्दी बढ़ने के साथ बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, व्यापारियों संग की बैठक

मौसम में बढ़ती सर्दी के साथ बाजारों और दुकानों में चोरी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान ने कोतवाली परिसर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के तहत व्यापारियों और कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इसमें दुकानों और बाजारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

सर्दी बढ़ने के साथ बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, व्यापारियों संग की बैठक

सर्दी बढ़ने के साथ बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, व्यापारियों संग की बैठक
- एएसपी ने प्रतिष्ठानों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर दिया जोर
- व्यापारियों ने नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मौसम में बढ़ती सर्दी के साथ बाजारों और दुकानों में चोरी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान ने कोतवाली परिसर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के तहत व्यापारियों और कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इसमें दुकानों और बाजारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में एएसपी प्रवीण चौहान ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के साथ ही आसपास के रास्तों और प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इससे किसी भी आपराधिक घटना के बाद आरोपियों की पहचान करने और समय रहते कार्रवाई करने में पुलिस को मदद मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि रात के समय बाजारों और दुकानों के आसपास असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त प्रभावी बनाई जाए। एएसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बैठक में सीओ रोहन चौरसिया, कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर सहित पुलिसकर्मी और व्यापारी मौजूद रहे।