किसानों ने तहसील में किया हंगामा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने पर जताई नाराजगी

नंगला बड़ी गांव के किसानों ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि मकान निर्माण के लिए अपने ही खेत से मिट्टी लेकर जाते समय उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली तहसील टीम ने जब्त कर ली।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नंगला बड़ी गांव के किसानों ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि मकान निर्माण के लिए अपने ही खेत से मिट्टी लेकर जाते समय उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली तहसील टीम ने जब्त कर ली।
ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध जताया और कहा कि वे अपने खेत से मिट्टी लाकर घर निर्माण कर रहे थे, बावजूद इसके कार्रवाई की गई। पीड़ित किसान निरंकार, हरेन्द्र, बीरकिसन, लीलू, सतेंद्र, कृष्णपाल, सतपाल आदि मौके पर मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे तहसील में धरना देने को मजबूर होंगे।