गन्ना उत्कृष्टता केंद्र करेगा पूरे यूपी वेस्ट में गन्ना शोध
कृषि विज्ञान केन्द्र बागपत के परिसर में स्थापित गन्ना उत्कृष्टता केन्द्र की नवीनतम तकनीकों का लाभ बागपत जनपद ही नही पूरे यूपी वेस्ट को मिलेगा। केंद्र के माध्यम से गन्ने की खेती में आ रही समस्याओं का समाधान और उन्नत विधियों का प्रसार किया जाएगा। गुरूवार को करनाल हरियाणा के गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने केंद्र का दौरा किया और इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
गन्ना उत्कृष्टता केंद्र करेगा पूरे यूपी वेस्ट में गन्ना शोध
- कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्थापित है गन्ना उत्कृष्टता केन्द्र
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कृषि विज्ञान केन्द्र बागपत के परिसर में स्थापित गन्ना उत्कृष्टता केन्द्र की नवीनतम तकनीकों का लाभ बागपत जनपद ही नही पूरे यूपी वेस्ट को मिलेगा। केंद्र के माध्यम से गन्ने की खेती में आ रही समस्याओं का समाधान और उन्नत विधियों का प्रसार किया जाएगा। गुरूवार को करनाल हरियाणा के गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने केंद्र का दौरा किया और इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा. लक्ष्मी कांत ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को अब वैज्ञानिक शोध और नवीनतम तकनीकों का लाभ सीधे गन्ना उत्कृष्टता केंद्र से मिलेगा। बताया कि सांसद डा. राजकुमार सांगवान के प्रयासों से केवीके परिसर में स्थापित गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का शुद्धीकरण और विस्तारीकरण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशन में हुआ है। गुरूवार को हरियाणा के गन्ना शोध संस्थान करनाल से आए वैज्ञानिक डा. एमएल छाबड़ा और डा. रविंद्र कुमार ने केन्द्र का भ्रमण किया। आपसी विचार विमर्श कर भविष्य में किए जाने वाले शोध और प्रसार कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। गन्ना वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि केंद्र न केवल गन्ने की फसलों की उन्नत किस्मों व तकनीकों पर काम करेगा, बल्कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने हेतु अहम भूमिका निभाएगा।