रटौल आम के निर्यात को लेकर लुलु ग्रुप टीम से हुई चर्चा

रटौल आम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में रटौल आम उत्पादकों ने लुलु ग्रुप के फूड मैनेजर की टीम से मुलाकात कर आम के निर्यात को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान लुलु ग्रुप की टीम ने रटौल आम की गुणवत्ता और विशेषताओं की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

रटौल आम के निर्यात को लेकर लुलु ग्रुप टीम से हुई चर्चा

रटौल आम के निर्यात को लेकर लुलु ग्रुप टीम से हुई चर्चा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल आम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में रटौल आम उत्पादकों ने लुलु ग्रुप के फूड मैनेजर की टीम से मुलाकात कर आम के निर्यात को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान लुलु ग्रुप की टीम ने रटौल आम की गुणवत्ता और विशेषताओं की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
रटौल आम उत्पादक हबीब खान और वसीम कुरैशी ने गाजियाबाद के वसुंधरा में आयोजित एक कार्यक्रम में लुलु ग्रुप टीम से मुलाकात की। उन्होंने टीम को रटौल आम की खासियत, उसकी सुगंध, मिठास और लोकप्रियता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्पादकों ने बताया कि रटौल आम को लखनऊ आम महोत्सव में प्रथम स्थान भी प्राप्त हुआ था, जिससे इसकी गुणवत्ता और लोकप्रियता का प्रमाण मिलता है। लुलु ग्रुप प्रतिनिधियों ने कहा कि वे लखनऊ स्थित अपनी निर्यात टीम के माध्यम से रटौल आम के संभावित निर्यात की प्रक्रिया पर विचार करेंगे। उन्होंने आम सीजन में एक विशेष बैठक आयोजित करने और निर्यात की संभावनाओं पर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।