नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सहभागिता करेगा बड़ागांव का श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म
बड़ागांव स्थित श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में सहभागिता करेगा। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। बागपत जनपद से इस शो में प्रतिनिधित्व करने वाला श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म अकेला होगा।
नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सहभागिता करेगा बड़ागांव का श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म
- 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में सहभागिता करेगा। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। बागपत जनपद से इस शो में प्रतिनिधित्व करने वाला श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म अकेला होगा।
फार्म के संचालक कर्नल नरेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रदर्शनी में शुद्ध, प्राकृतिक और 100 प्रतिशत जैविक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। उनका कहना है कि यह केवल व्यापार का अवसर नहीं, बल्कि किसानों को सशक्त करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध कराने का संकल्प है। श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म प्राकृतिक और जैविक खेती के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। कर्नल त्यागी ने कहा कि बागपत का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आने से स्थानीय किसानों और उद्यमियों का गौरव बढ़ेगा। फार्म की टीम परंपरा, प्रकृति और स्वास्थ्य को जोड़ने के लिए काम कर रही है।