गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में15वीं मंजिल से गिरी किशोरी मौके पर मौत

थाना विजयनगर क्षेत्र के गौर सिद्धार्थम में 16 वर्षीय एक किशोरी जी 15 मिनट मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें एकेडमी के प्रेशर की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच में जुटी हुई है।

गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में15वीं मंजिल से गिरी किशोरी मौके पर मौत

तेजस न्यूज संवाददाता 

गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में15वीं मंजिल से गिरी किशोरी, मौत

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम अचानक उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब लोगों को एक 16 वर्षीय किशोरी की 15 वीं मंजिल से गिरने की  खबर सुनी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। करीब 7 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर की 15वीं मंजिल से एक लड़की गिर गई है। सूचना पर थाना विजयनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी जांच के दौरान प्राप्त हुआ है जिसमें किशोरी के द्वारा लिखा गया है कि वह अकादमी के प्रेशर को नहीं झेल पा रही थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जाँच में किशोरी की पहचान शनाया विष्ट (16) पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी फ्लैट नंबर 1576, आई टावर गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के रूप में हुई । पुलिस ने तत्काल प्रभाव से किशोरी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाते हुए पूछताछ की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।