अधिकारियों ने किया जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण

जिला न्यायाधीश समेत अधिकारियों ने मंगलवार को जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में मौजूद व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और कैदियों की सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने किया जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण

अधिकारियों ने किया जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण
- व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिला न्यायाधीश समेत अधिकारियों ने मंगलवार को जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में मौजूद व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और कैदियों की सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।
जिला न्यायाधीश मनोज कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय मंगलवार को अचानक जिला जेल अब्दुलपुर निरीक्षण को पहुचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। जिला न्यायाधीश मनोज कुमार ने कहा कि बंदियों के अधिकारों का संरक्षण करते हुए उन्हें सुधार की दिशा में प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने जेल में चल रहे सुधारात्मक कार्यक्रमों की भी जानकारी ली और उन्हें और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।  जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी कैदियों को समय पर भोजन, दवाएं और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने पर बल दिया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान जेल अधिकारी मौजूद रहे।