उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने की डीएम से मुलाकात
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई
तेजस न्यूज संवाददाता
सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की कई समस्याओं से अवगत कराया।

वहीं, इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की भी मांग की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, निखिल अग्रवाल, यस गर्ग और दीपक गर्ग समेत कई लोग मौजूद रहे।