अपराध नियंत्रण को लेकर गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश
शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गाजियाबाद पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में ट्रांस हिंडन जोन के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों, बीएसआई और बीपीओ के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराधों की रोकथाम को लेकर गहन चर्चा की गई और कई अहम निर्देश जारी किए गए।
तेजस न्यूज संवाददाता
अपराध नियंत्रण को लेकर गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश
— अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था और जनता के भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

गाजियाबाद।
शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गाजियाबाद पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में ट्रांस हिंडन जोन के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों, बीएसआई और बीपीओ के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराधों की रोकथाम को लेकर गहन चर्चा की गई और कई अहम निर्देश जारी किए गए।

इस अपराध गोष्ठी में इंदिरापुरम, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था, लंबित मुकदमों, चोरी, लूट, नकबजनी और वाहन चोरी जैसे मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता का भरोसा कायम रखना गाजियाबाद पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रमुख निर्देशों में शामिल हैं:
- इंदिरापुरम सर्किल में हुए संपत्ति संबंधी अपराधों की गूगल मैपिंग आधारित पीपीटी प्रस्तुत की गई। इससे अपराध की प्रवृत्ति का विश्लेषण कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
- एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक के अधिकतम प्रयोग का आदेश, जिससे निगरानी व अपराध नियंत्रण और प्रभावी हो सके।
- विशेष दक्षता रखने वाले पुलिसकर्मियों को संवेदनशील इलाकों में तैनात करने का निर्देश।
- पुराने अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।
- अपराध संभावित स्थानों और मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
- किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी, बीएसआई और बीपीओ को तत्काल मौके पर पहुंचने और पीड़ित से संवाद कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
- डीसीपी व एसीपी को घटनास्थल पर समय से पहुंचने की समीक्षा करने के लिए कहा गया।
- सभी संपत्ति संबंधी अपराधों में 100% बरामदगी का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
- विभागीय कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात दोहराई गई। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
- थानों पर आने वाली हर शिकायत व प्रार्थना पत्र की गुणवत्तापूर्ण जांच और एफआईआर दर्ज करने की अनिवार्यता तय की गई।
- गंभीर अपराधों में वांछित व इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश।
- सभी अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर नियमित जनसुनवाई करें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
- अंतरराज्यीय सीमाओं पर गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
- आगामी श्रावण मास और त्योहारों को देखते हुए विशेष पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की योजना तैयार करने के निर्देश।
- बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने और सड़कों को बाधा मुक्त रखने के निर्देश भी जारी किए गए।
- पुलिसकर्मियों को "सेवा, सुरक्षा और संवेदना" के मंत्र पर कार्य करते हुए जनता के साथ संवाद बेहतर करने के निर्देश।
-

अंत में पुलिस आयुक्त ने कहा कि गाजियाबाद पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखनी है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जनता का भरोसा मजबूत करना है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील, सतर्क और ईमानदार रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।