गाजियाबाद से सिद्धार्थनगर हुए एसडीएम निखिल चक्रवर्ती का स्थानांतरण, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

एसडीएम निखिल चक्रवर्ती का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर कर दिया गया है। निखिल चक्रवर्ती ने अपने सेवाकाल के दौरान लोनी और मोदीनगर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बतौर उपजिलाधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और आम जनता के साथ-साथ प्रशासन व मीडिया के बीच भी एक मजबूत रिश्ता बनाया।

गाजियाबाद से सिद्धार्थनगर हुए एसडीएम निखिल चक्रवर्ती का स्थानांतरण, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

तेजस न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद से सिद्धार्थनगर हुए एसडीएम निखिल चक्रवर्ती का स्थानांतरण, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

गाजियाबाद | जनपद गाजियाबाद में तीन वर्षों से अधिक समय तक प्रशासनिक सेवाएं देने वाले एसडीएम निखिल चक्रवर्ती का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर कर दिया गया है। निखिल चक्रवर्ती ने अपने सेवाकाल के दौरान लोनी और मोदीनगर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बतौर उपजिलाधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और आम जनता के साथ-साथ प्रशासन व मीडिया के बीच भी एक मजबूत रिश्ता बनाया।

निखिल चक्रवर्ती को गाजियाबाद में एक व्यवहारिक, सुलभ और जवाबदेह अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है। जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की कार्यशैली ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया। मीडिया और अन्य अधिकारियों से उनका समन्वय और सौहार्दपूर्ण व्यवहार प्रशासनिक क्षेत्र में एक मिसाल के तौर पर देखा गया।

स्थानांतरण की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने एक साधारण समारोह में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस मौके पर पत्रकार अशोक ओझा, अनुज चौधरी, लोकेश राय, शक्ति सिंह, सोनू अरोड़ा, रोहित सिंह राजावत व मनोज शर्मा मौजूद रहे। सभी ने निखिल चक्रवर्ती को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया।

गाजियाबाद की जनता और पत्रकार जगत ने एसडीएम निखिल चक्रवर्ती के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सिद्धार्थनगर में उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे वहां भी अपने कुशल प्रशासन और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से नई मिसाल कायम करेंगे।