मुबारिकपुर में भागवत कथा के दौरान राधा देवी ने किया श्रीकृष्ण का गुणगान

मुबारिकपुर स्थित सिद्धबाबा मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान प्रवचिका राधा देवी ने भगवान श्रीकृष्ण का भावपूर्ण गुणगान किया। कथा स्थल भक्ति भाव से सराबोर रहा और संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

- संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमे, महामंडलेश्वर भैयादास महाराज ने दिया आशीर्वाद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर स्थित सिद्धबाबा मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान प्रवचिका राधा देवी ने भगवान श्रीकृष्ण का भावपूर्ण गुणगान किया। कथा स्थल भक्ति भाव से सराबोर रहा और संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया और श्रद्धा से भागवत श्रवण किया। इस दौरान महामंडलेश्वर भैयादास महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया और धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना को जागृत करने हेतु किया गया है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं।