बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बनेगा इंटरचेंज, सांसद ने की थी मांग

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव कट पर इंटरचेंज बनाए जाने को मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। सांसद राजकुमार सांगवान ने इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र दिया था। सांसद ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंटरचेंज बनने से इस कट से दोनों तरफ लोग आ जा सकेंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा।

बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बनेगा इंटरचेंज, सांसद ने की थी मांग

बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बनेगा इंटरचेंज, सांसद ने की थी मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव कट पर इंटरचेंज बनाए जाने को मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। सांसद राजकुमार सांगवान ने इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र दिया था। सांसद ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंटरचेंज बनने से इस कट से दोनों तरफ लोग आ जा सकेंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा।
सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय मंत्री को बताया था कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के कट पर स्थित जैन तीर्थ स्थल बड़ागांव एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहाँ देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन हेतु आते हैं। इस स्थल से सटे पुरामहादेव मंदिर, जो एक ऐतिहासिक स्थल है, सहित सैकड़ों गांव इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में उक्त स्थान पर केवल एक कट उपलब्ध है, लेकिन वहां से न तो पलवल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए चढ़ने का रास्ता है और न ही पलवल की दिशा से आने वाले तीर्थयात्रियों को इस कट पर उतारने की सुविधा उपलब्ध है। जिससे श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस कट पर यदि दोनों ओर से पब्लिक एंट्री एवं एग्जिट रैंप का निर्माण कर दिया जाए, तो यह न केवल तीर्थयात्रियों के लिए सहूलियत देगा, बल्कि आसपास के हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। मंगलवार को सांसद को मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इंटरचेंज बनाए जाने का प्रस्ताव पास हो गया है, जल्दी ही यहां पर कार्य शुरू हो जाएगा।