यातायात पुलिस ने 5184 वाहनों के काटे चालान, 17 वाहन सीज

नॉलेज पार्क-2 पर यातायात पुलिस ने नकली हेलमेट और यातायात नियमों की जानकारी

यातायात पुलिस ने 5184 वाहनों के काटे चालान, 17 वाहन सीज

तेजस न्यूज संवाददाता

 नोएडा में यातायात पुलिस की तरफ से रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस की तरफ से 5184 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, 17 वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान के दौरान मैनुअल चालान 2188 और ऑन लाइन के माध्यम से 2996 वाहनों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट के 2067 वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं, ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क-2 पर यातायात पुलिस ने नकली हेलमेट और यातायात संकेतों के अलावा यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार के साथ जानकारी दी गई।


डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़कों पर सबसे ज्यादा मनमानी बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों ने की है। कई वाहन चालक चालान जमा करने के बदले राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार करते हैं। जिससे उन्हें जुर्माना कम देना पड़ सके। लेकिन, अब यातायात पुलिस ने अपनी रणनीति बदल दी है। जिन वाहन चालकों के नाम पर बार-बार चलान हो रहे हैं। उनके नाम और रिकॉर्ड अब परिवहन विभाग के पास भेजे जा रहे हैं। जिससे उनके ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सके। अभियान के दौरान विपरीत दिशा में 266, नो पार्किंग में 711, फॉल्टी नंबर प्लेट में 244, ओवर स्पीड में 426, ब्लैक फिल्म में 21 और मोडिफाई साइलेंसर में 15 वाहनों के चालान काटे गए।