ककराला गांव में तैयार हो रहा पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर

लोगों को एक ही स्थान पर मिल सकेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

ककराला गांव में तैयार हो रहा पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर

मंदिर तैयार कर रहा है। इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से एक ही स्थान पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। हालांकि, अभी इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एक ट्रायल के तौर पर तैयार किया जाएगा। अगर नोएडा प्राधिकरण का यह ट्रायल सफल रहता है तो आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नोएडा के सभी गांवों में भी बनाया जाएगा।


आयुष्मान आरोग्य मंदिर में घर के आसपास ही सभी प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। इससे सामान्य बीमारी, जांच और दवाओं के लिए लोगों को बड़े और दूर स्थित अस्पतालों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की बढ़ रही भीड़ में भी कमी देखने को मिल सकेगी।
जांच के साथ लोगों को मिलेगी आवश्यक दवाएं
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कई प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इसके अलावा आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष तौर पर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों की रोजाना जांच करेगा। इससे बीमारी की पहचान शुरुआती स्तर पर ही हो सकेगी।
महिलाओं और बच्चों को भी मिलेगा फायदा
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को आवश्यक देखभाल और सलाह दी जाएगी। बच्चों के टीकाकरण और पोषण से जुड़ी जानकारी भी यहां आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह और आंख, कान, नाक और गले से संबंधित बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू की जाएगी।
ककराला में बनेगा आयुष्मान आरोग्य मंदिरःजीएम
नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि ककराला को परहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तौर पर चुना गया है। केंद्र तैयार होने के बाद यहां की सुविधाओं और पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जाएगी। ककराला में ट्रायल सफल होने के बाद इसी मॉडल को नोएडा के बाकी गांवों में भी शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों को इससे छोटी बीमारियों, सामान्य जांच और प्राथमिक इलाज के लिए ज्यादा दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।