दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली रफ्तार, खेकड़ा में सर्वे शुरू
दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई देने लगी है। मंगलवार को रेलवे इंजीनियरों की टीम ने खेकड़ा क्षेत्र में बसी अंडरपास से फखरपुर अंडरपास तक सर्वे कर प्रारंभिक नक्शा तैयार किया।
दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली रफ्तार, खेकड़ा में सर्वे शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई देने लगी है। मंगलवार को रेलवे इंजीनियरों की टीम ने खेकड़ा क्षेत्र में बसी अंडरपास से फखरपुर अंडरपास तक सर्वे कर प्रारंभिक नक्शा तैयार किया।
गत माह बड़ौत में नई रेलगाड़ी के शुभारंभ अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मार्ग के दोहरीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने बागपत, खेकड़ा और नोली रेलवे स्टेशन पर भी परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए तीन वर्ष की समय-सीमा तय की थी। इसी क्रम में अब जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। रेलवे अधिकारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि दोहरीकरण उस दिशा में किया जाएगा, जहां तकनीकी रूप से कम बाधाएं हों। दिनभर चले सर्वे के बाद टीम शाम को दिल्ली लौट गई। रेल लाइन के दोहरीकरण से क्षेत्र में रेल संचालन सुचारु होने के साथ यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।