औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं ने दिखाए अपने मॉडल

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई खेकड़ा में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं ने दिखाए अपने मॉडल

विश्व युवा कौशल दिवस-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं ने दिखाए अपने मॉडल
- सम्मानित किए गए प्रशिक्षु, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के टिप्स
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान फोकस यूनिफार्म एंड यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड, पीओसीएल, और यूरेका फोर्ब्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य परवेज खान ने बताया कि 14 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले में चयनित 80 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जॉइनिंग लेटर भी वितरित किए गए। अतिथि समाजसेवी चौधरी रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं से अपील की कि वे कौशल विकास के माध्यम से न केवल रोजगार प्राप्त करें, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कुशल युवा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।कार्यक्रम में जिला समन्वयक, संस्थान के प्रशिक्षकगण, स्टाफ सदस्य व भारी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।