होली चाइल्ड एकेडमी के फूड कार्निवाल में स्वाद और रचनात्मकता का संगम

खेकड़ा कस्बे के होली चाइल्ड एकेडमी में शुक्रवार को आयोजित फूड कार्निवाल विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का जीवंत उदाहरण बना। कार्निवाल में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाकर आगंतुकों का मन मोह लिया।

होली चाइल्ड एकेडमी के फूड कार्निवाल में स्वाद और रचनात्मकता का संगम

होली चाइल्ड एकेडमी के फूड कार्निवाल में स्वाद और रचनात्मकता का संगम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के होली चाइल्ड एकेडमी में शुक्रवार को आयोजित फूड कार्निवाल विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का जीवंत उदाहरण बना। कार्निवाल में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाकर आगंतुकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रिंस धामा ने फीता काटकर किया। फूड कार्निवाल में पिज्जा, डोसा, पाव भाजी, सैंडविच, पनीर चाट, जलेबी-रबड़ी, गुलाब जामुन, राम लड्डू, भेल सहित अनेक लजीज व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बच्चों द्वारा लगाए गए मनोरंजक खेलों के स्टॉल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और खरीदारी व मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। यह कार्निवाल छात्रों के व्यवहारिक ज्ञान, सहयोग भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।