आईटीआई सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन करे आवेदन

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ कर दी है। अभ्यर्थी चार अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

आईटीआई सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन करे आवेदन

आईटीआई सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन करे आवेदन
- चार अगस्त अंतिम तिथि  
- महिला अभ्यर्थियों को मात्र सौ रुपये में आवेदन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ कर दी है। अभ्यर्थी चार अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
कस्बे के राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेज खान ने बताया कि प्रदेश के 211 राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित दस दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति जनजाति के 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, समस्त महिला अभ्यर्थियों को विशेष प्रोत्साहन देते हुए पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है।आवेदन के दौरान हुई किसी भी प्रविष्टि त्रुटि के संशोधन हेतु अभ्यर्थियों को फॉर्म सबमिट करने के बाद 48 घंटे का समय दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु ई-फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध है।