प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 105 गर्भवतियों की जांच
खेकड़ा सीएचसी पर गुरूवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 105 गर्भवतियों की जांच की गई। इनमें 15 गर्भवतियों में हाई रिस्क प्रेग्नेसी मिली। उनको सलाह और उपचार दिया गया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 105 गर्भवतियों की जांच
- 15 गर्भवतियां हाईरिस्क प्रेग्नेंसी में चिन्हित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीएचसी पर गुरूवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 105 गर्भवतियों की जांच की गई। इनमें 15 गर्भवतियों में हाई रिस्क प्रेग्नेसी मिली। उनको सलाह और उपचार दिया गया।
गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का शुभारम्भ सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने किया। शिविर में 105 गर्भवतियों की जांच हुई। इसमें 15 महिलाओं में उच्च गर्भावस्था जोखिम की स्थिति पाई गई। चिन्हित गर्भवतियों को उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। डा. समोला और डा. साजिया ने जांच व उपचार दिया। जरूरतमंद 95 गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड कराए गए। शिविर में फार्मासिस्ट सतीश गिरी, स्टाफ प्रिया राज, मधु गौतम, एलटी अनिल कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।